HomeCrimeसोने-चांदी के जेवर गायब; ससुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट- विवाहिता का बेटे...

सोने-चांदी के जेवर गायब; ससुर ने दर्ज कराई रिपोर्ट- विवाहिता का बेटे के साथ अपहरण

मथुरा। महिला के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जौनाई निवासी सुनील कुमार पुत्र रामस्वरूप ने थाना जैंत में दी गई तहरीर में बताया कि बीती 17 मार्च 2026 की दोपहर 1:30 बजे उनकी पुत्रवधू सीता (22) को नामजद सौरभ पुत्र लाल चंद्र निवासी विशूं, थाना फरह, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। थाना जैंत क्षेत्र के गांव जौनई से एक विवाहिता और उनके दो वर्षीय मासूम बेटे को बहला-फुसलाकर अगवा करने का मामला सामने आया है।

तहरीर के अनुसार विवाहिता अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और दो वर्षीय पुत्र को भी ले गई है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस से मदद मांगी गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular