HomeOtherदमकल ने पाया लपटों पर काबू- पुलिस चाैकी के सामने मुठभेड़ में...

दमकल ने पाया लपटों पर काबू- पुलिस चाैकी के सामने मुठभेड़ में पकड़े खड़े ट्रक में लगी आग

मथुरा। मथुरा-वृंदावन मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब अद्धा पुलिस चौकी के सामने खड़े एक ट्रक में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यातायात रुकवाते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। दमकलकर्मियों को आग बुझाने में करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

जांच में सामने आया कि जलने वाला ट्रक कोई सामान्य वाहन नहीं था। यह वर्ष 2014 में हुई एक पुलिस मुठभेड़ के मामले में माल मुकदमा के रूप में पुलिस द्वारा दाखिल किया गया था। लंबे समय से यह ट्रक वृंदावन कोतवाली की अद्धा चौकी के सामने ही खड़ा था। पुलिस विभाग अब इस बात की जांच कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई शरारत थी। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां भेजी गई थीं। करीब एक घंटे में आग बुझा ली गई। यह ट्रक कोर्ट केस से संबंधित था और काफी पुराना खड़ा था। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular