HomeOtherडीएनए से होगी पहचान- मांट के गांव पाराशर में खेत में मिला...

डीएनए से होगी पहचान- मांट के गांव पाराशर में खेत में मिला कंकाल

मथुरा। मांट के गांव ढकू के मजरा पाराशर में खेत में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। गांव में रहने वाले व्यक्ति ने कंकाल को अपने भाई का होने का संदेह जताया, जोकि करीब एक माह से लापता है। युवक गोंडा का रहने वाला था, जोकि गांव में आया था, वहां से लापता हो गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अब पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। मंगलवार की रात को ग्रामीण सतीश शर्मा के गेहूं के खेत में नर कंकाल मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कंकाल के पास ही एक शर्ट और पेंट भी मिले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पेंट-शर्ट भी फट गए हैं। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

गांव के ही रहने वाले किसान दुर्गेश कुमार ने पुलिस को बताया कि कंकाल के पास मिले कपड़े उसके भाई के प्रतीत हो रहे हैं। वह करीब एक माह से लापता है। उसकी गुमशुदगी भी अलीगढ़ के गोंडा थाने में दर्ज है। एसपीआरए सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि शव कंकाल में तब्दील हो चुका है। अलीगढ़ के कुछ लोगों ने कपड़ों के आधार पर शिनाख्त करने का दावा किया था। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया तो मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। अब डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, ताकि यह पता चल सके कि कंकाल दुर्गेश के भाई का है या किसी अन्य व्यक्ति का। फिलहाल डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular