HomeOtherगोकुल में नाव में बैठे बुजुर्ग से महिलाओं ने की हाथापाई, यमुना...

गोकुल में नाव में बैठे बुजुर्ग से महिलाओं ने की हाथापाई, यमुना में कूदा

मथुरा। गोकुल में कस्बे के रतन चौक के पास यमुना नदी में नाव में बैठे वृद्ध से दो महिलाओं ने हाथापाई शुरू कर दी तो वह जान बचाने को नदी में कूद पड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच की। इसमें पाया गया कि एक ही परिवार के लोगों के बीच मंदिर के स्वामित्व का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर महिलाओं ने हाथापाई की। फिलहाल वृद्ध सकुशल है। घटना यमुना किनारे स्थित ठकुरानी घाट की बताई जा रही है। घटना के समय घाट पर कुछ लोग मौजूद थे, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस ने बताया कि मारपीट करने वाली महिलाएं और पीड़ित वृद्ध एक ही परिवार के सदस्य हैं। दोनों पक्षों के बीच मंदिर की सेवा और देखरेख को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में पहले भी कहासुनी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 15 मार्च को भी एक प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। अदालत में भी बंटवारे का केस चल रहा है। वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular