HomeCrimeतेज रफ्तार ऑटो ने मारी टक्कर…CCTV:उधार वापस मांगने पर किया कुचलने का...

तेज रफ्तार ऑटो ने मारी टक्कर…CCTV:उधार वापस मांगने पर किया कुचलने का प्रयास, 3 घायल

मथुरा। विकास नगर में उधार के पैसों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक व्यक्ति को ऑटो से कुचलने का प्रयास किया गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित वीरेंद्र चौधरी ने अपने एक परिचित को कुछ समय पहले पैसे उधार दिए थे। गुरुवार रात करीब 8:30 बजे जब वीरेंद्र पैसे मांगने पहुंचा, तो आरोपी के भाई मनीष यादव से उसकी कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि कुछ देर बाद मनीष यादव ने अपने ऑटो से वीरेंद्र और उसके साथियों को पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान उन्हें कुचलने का प्रयास किया गया। इस हमले में वीरेंद्र चौधरी सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular