HomeOtherन्यायालय में राम नवमी का अवकाश 27 मार्च को

न्यायालय में राम नवमी का अवकाश 27 मार्च को

मथुरा। जनपद न्यायाधीश मथुरा  विकास कुमार द्वारा सभी को सूचित किया जाता है कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद से प्राप्त कलैण्डर 2026 में दिनांक 26.03.2026 का राम नवमी का अवकाश निर्धारित किया गया था। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा जिला न्यायालयों में दिनांक 26.03.2026 के स्थान पर अब दिनांक 27.03.2026 का राम नवमी का अवकाश घोषित किया गया है।
अतः माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देश के अनुपालन में राम नवमी हेतु पूर्व में घोषित अवकाश दिनांक 26.03.2026 के स्थान पर दिनांक 27.03.2026 का राम नवमी का अवकाश घोषित किया जाता है।
दिनांक 27.03.2026 को राम नवमी के घोषित अवकाश के उपलक्ष्य में जनपद मथुरा के न्यायालय, बाह्य न्यायालय, छाता एवं मांट (मथुरा) बन्द रहेंगे एवं दिनांक 26.03.2026 को नियमित न्यायिक कार्य हेतु न्यायालय यथावत खुलेंगे।
RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular