HomeCrimeपार्षद पति की रिवाल्वर व रायफल का लाइसेंस निरस्त की हुई कार्रवाई

पार्षद पति की रिवाल्वर व रायफल का लाइसेंस निरस्त की हुई कार्रवाई

मथुरा। पार्षद पति अपने साथियों के साथ फरार चल रहा है। पुलिस की तीन टीमें गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दे रही हैं। पार्षद पति का पुलिस पूर्व में पिस्टल के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई कर चुकी है। साथ ही उनकी दो गाड़ियों को घर से खिंचवाकर थाने में खड़ा कराया गया है। शहर के बीएसए इंजीनियरिंग कालेज रोड स्थित जनकपुरी कालोनी के राम सिया वाटिका में 12 मार्च की रात 12 बजे गोपाल नगर निवासी प्रमोद कुमार की बेटी की शादी में शराब को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। थोड़ी देर बाद भाजपा नेता व पार्षद पति तिलकवीर चौधरी अपने एक दर्जन समर्थकों के साथ गेस्ट हाउस में पहुंच गए।यहाँ दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे। पुलिस के सामने पार्षद पति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायर कर दिए।

हाथ में गोली लगने से राजस्थान के भरतपुर के गांव बंशी बागरी निवासी बबीता घायल हो गईं। मारपीट में दोनों पक्षों के महावीर, वीरेंद्र, रामवीर, राजू, रवि चौधरी, चिंटू, सतेंद्र, चेतन, गिरीश आदि भी घायल हो गए। बीएसए चौकी प्रभारी पवन चौहान ने छीनाझपटी करके पार्षद पति से पिस्टल जब्त कर ली थी। एसएसपी के आदेश पर बीएसए चौकी प्रभारी पवन चौहान ने पार्षद पति तिलकवीर समेत घायल नौ नामजद व दोनों पक्षों के 32 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वारदात के बाद से ही आरोपित पार्षद पति घर पर ताला लगाकर अपने परिवार व साथियों के साथ फरार है। पुलिस ने उसके पिस्टल के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की थी। जनकपुरी कालोनी के राम सिया वाटिका में गुरुवार रात दो पक्षों में झगड़े व फायरिंग में महिला को गोली लगने के बाद से फरार चल रहे भाजपा नेता व पार्षद पति की मुश्किलें बढ़ रही हैं।

पुलिस ने अब उनके रिवाल्वर व रायफल के लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई कर दी है। उनकी व साथियों की तलाश में लगातार दबिशें जारी हैं। कोतवाल का कहना है कि मंगलवार को न्यायालय से वारंट लेकर कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।  इसके बाद घर से दो कारों को खिंचवाकर थाने में खड़ा कराया। कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि आरोपित पार्षद पति की एक रिवाल्वर और एक रायफल का भी लाइसेंस के निरस्त करने की कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें जारी हैं। न्यायालय से वारंट लेकर कुर्की की कार्रवाई भी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular