HomeOtherमथुरा में नगर निगम ने जब्त की 90 किलो पॉलिथीन

मथुरा में नगर निगम ने जब्त की 90 किलो पॉलिथीन

मथुरा। नगर-निगम शासन द्वारा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग, विक्रय एवं भंडारण को प्रतिबंधित करने के बाद भी जनपद में पॉलीथिन का प्रयोग हो रहा है। नगर निगम प्रशासन के अधिकारी भी लाख कोशिशों के बाद भी सिंगल-यूज़ प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं। प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग, भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान द्वारा बाजारों, दुकानों, गल्ला मंडियों, सब्जी मंडियों एवं प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में निरीक्षण कर सिंगल-यूज़ प्लास्टिक रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने औरंगाबाद जोन के चंदनवन कॉलोनी औरंगाबाद मार्केट, टाउनशिप चौराहे एवं वृंदावन में प्रेम मंदिर रोड पर समीप से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण एवं विक्रय करने वालों पर 66500 का जुर्माना वसूला गया। वहीं टीम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से भरा ई रिक्शा सहित विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 90 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular