HomeStateक्रेन से लटकाकर 40 लोगों को निकाला: वृंदावन के होटल में उद्घाटन...

क्रेन से लटकाकर 40 लोगों को निकाला: वृंदावन के होटल में उद्घाटन के दिन लगी भीषण आग

वृंदावन। नए बने सिद्धि विनायक होटल में भीषण आग लग गई। इससे होटल के अंदर घना धुआं भर गया। इसमें 3 लोग बुरी तरह झुलस गए, जबकि 40 लोग होटल के अंदर फंस गए। होटल का उद्घाटन हुआ था। इसके कुछ ही घंटे बाद आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी संजय ने बताया कि होटल के आगे हिस्से में भूतल पर करीब साढ़े चार बजे आग लगी। होटल के आगे कपड़े की सजावट हो रही थी। उसमें सबसे पहले उसी में आग लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग देखते ही देखते तीसरी मंजिल तक पहुंच गई।
आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें देख लोग दहशत में आ गए और चीखते हुए हाेटल के बाहर की ओर दौड़ते हुए आने लगे। होटल के बाहर खड़े लोग पुलिस और फायर स्टेशन को फोन लगा रहे थे। लगभग आधे घंटे में दमकल की एक गाड़ी आई। उसके बाद और दमकल की गाड़ी आईं। जो लोग दूसरी और तीसरी मंजिल पर थे उनकी हिम्मत बाहर आने की नहीं हुई। उन्हें दमकल कर्मियों ने क्रेन से निकाला। अजीत सिंह ने बताया कि होटल में आग लगने पर आसपास के लोग भी अपने घरों और होटल से निकल आए। होटल के आगे भीड़ लग गई।
लोग बचाव के उपाय करने लगे। कुछ लोगों ने चीख पुकार सुन जान की परवाह न करते हुए होटल के अंदर जाकर लोगों को निकालने का भी जतन किया। धुंआ का गुबार होटल में भर जाने से कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।
RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular