HomeCrimeहत्या के प्रयास की साजिश का थाना राया पुलिस ने किया खुलासा

हत्या के प्रयास की साजिश का थाना राया पुलिस ने किया खुलासा

मथुरा। थाना राया क्षेत्र में हत्या के प्रयास की गंभीर घटना का थाना राया पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा एवं क्षेत्राधिकारी राया के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन एवं अन्य साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर अभियुक्तों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। गोली मारकर हत्या की थी साजिश वादी कुशलपाल सिंह पुत्र  मानवीर, निवासी ग्राम गढ़ी हरिया, थाना राया, जनपद मथुरा द्वारा दिनांक 30 जनवरी 2026 को थाना राया में तहरीर दी गई थी कि उन पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई।

इस संबंध में थाना राया पर मु0अ0सं0 34/2026 धारा 109(1)/61(2)/231 बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस विवेचना में सामने आया कि वादी का अभियुक्त कुशलपाल पुत्र मदन सिंह, निवासी ग्राम हस्तिनापुर, थाना राया तथा गुलवीर सिंह पुत्र उदय सिंह, निवासी ग्राम चौड़ा कटरा, थाना राया, जनपद मथुरा से लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इसी रंजिश के चलते वादी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।

50 हजार की सुपारी देकर रची गई हत्या की योजना पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अभियुक्तों ने आपस में साजिश रचकर कुशलपाल सिंह की हत्या की योजना बनाई थी। योजना के तहत वादी को गोली मारने तथा बाद में गुलवीर व ललित के खिलाफ झूठे मुकदमे में फंसाने की तैयारी थी। इसके बदले 50 हजार रुपये देने का लालच दिया गया था। दिनांक 28 जनवरी 2026 की रात वादी को घर से बुलाया गया और उस पर दो गोलियां चलाई गईं। घटना को अंजाम देने के बाद अभियुक्त सावित्री के साथ तीन जिंदा कारतूस लेकर मौके से फरार हो गए।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular