HomeStateमथुरा के फरह में सांस्कृतिक सरोकारों से बांधता है वेटलैंड्स

मथुरा के फरह में सांस्कृतिक सरोकारों से बांधता है वेटलैंड्स

मथुरा। फरह स्थित जोधपुर झाल वेटलैंड पर विश्व वेटलैंड्स दिवस के अवसर पर विविध जागरूकता एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वेटलैंड्स के पारिस्थितिक, सांस्कृतिक एवं जैव विविधता संरक्षण में महत्व को जनमानस तक पहुंचाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र (सेवानिवृत्त आई.पी.एस.) ने कहा कि वेटलैंड्स केवल जलस्रोत नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, जैव विविधता और पारंपरिक ज्ञान से गहराई से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने वेटलैंड संरक्षण को सामाजिक सहभागिता से जोड़ने पर बल दिया। इस अवसर पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद, वन विभाग के अधिकारियों एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों को जोधपुर झाल वेटलैंड में बर्ड वॉचिंग एवं फील्ड विजिट कराई गई। विद्यार्थियों ने प्रवासी एवं स्थानीय पक्षियों के व्यवहार, आवास और संरक्षण की आवश्यकता को प्रत्यक्ष रूप से समझा।

कार्यक्रम के अंतर्गत जीजीआईसी स्कूल फरह, ऋषिकुल स्कूल एवं सूरज गोविंद स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया गया। विजयी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा वेटलैंड एवं पक्षी जैव विविधता पर आधारित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई।
RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular