HomeStateRajasthanसनातन धर्मावलंबियों का महापर्व हिंदू सम्मेलन - महंत नारायणपुरी कल्याणपुरा सम्मेलन पोस्टर...

सनातन धर्मावलंबियों का महापर्व हिंदू सम्मेलन – महंत नारायणपुरी कल्याणपुरा सम्मेलन पोस्टर का हुआ विमोचन।

बाड़मेर : 1 फरवरी,2026 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में कल्याणपुरा बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन 8 फरवरी रविवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,माल गोदाम रोड़ बाड़मेर में आयोजित होगा, रविवार को हमीरपुरा मठ प्रांगण में महंत नारायणपुरी महाराज की पावन निश्रा में पोस्टर विमोचन समारोह का आयोजन हुआ,महंत नारायणपुरी महाराज ने हिंदू सम्मेलन को सनातन धर्म का महापर्व बताते हुए अधिकाधिक संख्या में सनातन धर्मावलंबियों, मातृशक्ति से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की, सम्मेलन सह संयोजक नूतनपुरी गोस्वामी ने बताया कि कल्याणपुरा बस्ती के हिंदू सम्मेलन के तहत 7 फरवरी दोपहर 3 बजे महावीर चौक से वाहन रैली, 8 फरवरी सुबह 8 बजे महावीर चौक से कलश यात्रा तत्पश्चात सुबह 11 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय माल गोदाम रोड़, बाड़मेर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा, विमोचन समारोह में रजनीकांत व्यास,मनोज व्यास, प्रचार प्रमुख अजयनाथ गोस्वामी, जितेन्द्र सेन,सुनील सिंघवी, माधव माल सोनड़ी सहित सनातन धर्मावलंबी उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular