HomeStateUttar Pradeshछाता के सरकारी अस्पताल में मेडिकल के नाम पर वसूली का आरोप

छाता के सरकारी अस्पताल में मेडिकल के नाम पर वसूली का आरोप

मथुरा। छाता के सरकारी अस्पताल में मारपीट में घायल महिला का मेडिकल में चोटों की संख्या बढ़ाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। नौगांव निवासी पीड़िता पूजा पत्नी मोहन ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लिखित शिकायत की है। पीड़िता के पति मोहन सिंह ने बताया कि 20 जनवरी को पारिवारिक विवाद के दौरान उनके और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। इसमें पूजा के सिर में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर छाता पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।

आरोप है कि रात करीब 9 बजे अस्पताल में तैनात नाइट ड्यूटी डॉक्टर और उनके साथ मौजूद युवक ने मेडिकल रिपोर्ट में चोटों की संख्या बढ़ाने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित का कहना है कि उन्हें बातों में उलझाकर 15 हजार रुपये ले लिए गए। आरोप है कि महिला के सिर में करीब दस टांके आए थे, लेकिन कथित तौर पर डॉक्टर ने पैसे लेकर मेडिकल रिपोर्ट में 19 टांके दिखाए।

पीड़ित ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। उधर, अस्पताल के एमओआईसी देवेंद्र चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। ऐसा कोई मामला है तो उसकी जांच कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular