मथुरा। भूतेश्वर रेलवे अंडरपास पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए करीब छह करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण के कार्य का शुभारंभ महापौर विनोद अग्रवाल ने नारियल फोड़कर किया। महापौर ने बताया कि अंडरपास से लेकर मसानी नाले तक मोटर द्वारा 800 एमएम की 1800 मीटर पाइप लाइन के माध्यम से जल निकासी की योजना तैयार की गई है।
व्यस्ततम मार्ग पर भूतेश्वर तिराहे पर बरसात में भारी जलभराव होता है। इससे आवागमन में बड़ी समस्या आती है। नगर निगम लंबे समय से इस समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रहा है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, नगर आयुक्त जग प्रवेश, पार्षद राकेश भाटिया आदि मौजूद रहे।







