HomeCrimeसाइबर अपराधियों पर कार्रवाई का दिखा असर : दौलतपुर में ग्रामीणों ने...

साइबर अपराधियों पर कार्रवाई का दिखा असर : दौलतपुर में ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपे 64 मोबाइल

मथुरा। पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद दौलतपुर के ग्रामीणों ने एक पंचायत बुलाई थी। दौलतपुर के ग्रामीणों ने थाना गोवर्धन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस दौलतपुर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर को 64 एंड्रॉइड मोबाइल फोन सुपुर्द किए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने अपराधियों से अपील की कि वे अपराध छोड़ दें, अन्यथा किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

गोवर्धन थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में साइबर अपराधियों पर पुलिस की कार्रवाई का असर दिख रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने थाना गोवर्धन पुलिस को 64 एंड्रॉइड मोबाइल फोन सौंपे। यह कार्रवाई हाल ही में पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ की गई दबिश के बाद हुई है। दरअसल, गोवर्धन थाना पुलिस ने बीते दिनों देवसेरस, मुड़सेरस और दौलतपुर सहित साइबर अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी थी।

इस दौरान 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया था। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत के बाद लोगों में जागरूकता आई है और इन मोबाइलों की जांच कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular