HomeCrimeमथुरा के व्यापारी के खाते से 6.73 लाख रुपये पार

मथुरा के व्यापारी के खाते से 6.73 लाख रुपये पार

मथुरा। हैलो…मैं पीएनबी से बोल रहा हूं…मोबाइल में एप डाउनलोड कराने में आपकी मदद कर सकता हूं। इतनी बात करने के बाद व्यापारी के व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेज दी। व्यापारी ने जैसी ही मोबाइल फोन में फाइल डाउनलोड की तो बैंक खाते से 6.73 लाख निकल गए। ठगी का संदेह होने पर व्यापारी ने साइबर पुलिस से गुहार लगाई है। गोविंद नगर निवासी राजीव कृष्ण अग्रवाल ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि पालिका बाजार में कृष्णा पाइप एंड मशीनरी स्टोर के नाम से फर्म है। कृष्णा नगर स्थित पीएनबी बैंक में फर्म के नाम से खाता है। चार जनवरी को उन्होंने बैंक खाते के ट्रांजेक्शन को चैक करने के लिए मोबाइल में पीएनबी एप डाउनलोड करने का प्रयास किया, तकनीकी कारणों से एप डाउनलोड नहीं हो सका। पांच जनवरी को उनके मोबाइल पर एक फोन कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को पीएनबी कर्मी बताया। एपीके फाइल डाउनलोड कराने के बाद फोनकर्ता ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। नौ जनवरी को वह बैंक पहुंचे और बैंक का स्टेटमेंट निकलवाया। पता लगा कि उनके बैंक खाते से कई बार में 6.73 लाख निकल गए। एसपी क्राइम अवनीश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular