HomeStateभतीजे ने की सराफा की हत्या, उतारा माैत के घाट,पुलिस का चाैंकाने...

भतीजे ने की सराफा की हत्या, उतारा माैत के घाट,पुलिस का चाैंकाने वाला खुलासा

मथुरा के गोविंद नगर पुलिस ने चांदी कारोबारी की हत्या करने के मामले में भतीजे को गिरफ्तार किया है। उसने गेमिंग एप पर 35 लाख रुपए हारने के बाद वारदात को अंजाम देने का षड्यंत्र रचा था। उसके पास से 46 किलो चांदी और 18 हजार रुपए बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान गोविंद नगर के गुरु कृपा संगम निवासी ललित उर्फ रितेश के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना गोविंद नगर के तेलीपाड़ा, लाल दरवाजा इलाके में 60 वर्षीय चांदी कारोबारी सतीश चंद्र गर्ग अपने मकान में अकेले रहा करते थे। उनके तीन बेटे हैं जो कि बाहर रहकर नौकरी करते हैं। घर में उनके अलावा दो किराएदार भी रहते थे। रविवार सुबह जब उनकी सीढि़यों का गेट नहीं खुला तो किराएदारों को शक हुआ। उन्होंने सतीश चंद्र के परिजनों को फोन के द्वारा सूचित किया। पुलिस के आने पर जब गेट खोल कर देखा गया तो चांदी कारोबारी अपने कमरे में पलंग पर मृत पड़े मिले थे। बुजुर्ग चांदी कारोबारी का शव घर में खून से लथपथ मिला था। घर की सारी अलमारी खुली हुई थी और सामान अस्त-व्यस्त था। कारोबारी की कनपटी पर गोली लगने का निशान था। परिजनों का आरोप था कि कारोबारी की गोली मारकर हत्या की गई और घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular