HomeStateतीन आरोपी गिरफ्तार- मथुरा जंक्शन पर कारोबारी को लूटने वाले निकले पीएसी...

तीन आरोपी गिरफ्तार- मथुरा जंक्शन पर कारोबारी को लूटने वाले निकले पीएसी जवान

मथुरा जंक्शन पर हाथरस के व्यापारी से चांदी लूटने वाले बदमाश नहीं वर्दीधारी निकले। पीएसी के जवानों ने व्यापारी के दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। कोतवाली पुलिस ने 14 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करते हुए एक पीएसी जवान समेत तीन को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पीएसी जवान मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव गुद्दर निवासी नरेंद्र, हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव पचावरी निवासी रोहित और गोपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से दो किलो 452 ग्राम चांदी, 60 हजार रुपये, तमंचा और कार बरामद की है। वहीं वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। भागे हुए आरोपियों में एक और पीएसी का जवान है। दोनों पीएसी के जवान आगरा में तैनात हैं।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular