HomeStateमथुरा की समाजसेविका श्रीमती मिथलेश तोमर को अंतरराष्ट्रीय सम्मान सेवा, समर्पण और...

मथुरा की समाजसेविका श्रीमती मिथलेश तोमर को अंतरराष्ट्रीय सम्मान सेवा, समर्पण और मानवता की सशक्त पहचान के रूप में मिला दक्षिण एशियाई ब्रिलिएंट अवॉर्ड-2025

मथुरा। मथुरा की वरिष्ठ समाजसेविका, मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं महिला सशक्तिकरण की प्रखर आवाज श्रीमती मिथलेश तोमर को सेवा, समर्पण और मानवता की सशक्त पहचान के रूप में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित प्रतिष्ठित दक्षिण एशियाई क्षेत्र के देशों के ब्रिलिएंट अवॉर्ड-2025 के भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों में सामाजिक कार्य, संस्कृति, शिक्षा, कला और मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। समारोह में नेपाल सरकार के प्रतिनिधियों सहित दक्षिण एशियाई देशों के अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश से केवल दो विशिष्ट समाज सेविकाओं में मथुरा की श्रीमती मिथलेश तोमर एवं लखनऊ की श्रीमती मोनी सिंह का चयन इस सम्मान के लिए किया गया था, जिससे न केवल प्रदेश बल्कि मथुरा जनपद का गौरव भी बढ़ा है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular