HomeStateटटिया स्थान पर बिन बारिश जलभराव

टटिया स्थान पर बिन बारिश जलभराव

मथुरा:–वृन्दावन में टटिया स्थान मार्ग के दोनों ओर बनी नालियों की सफाई न होने के कारण जलभराव हो गया है। आश्रमों एवं मंदिरों के लिए जाने वाले इस मार्ग में दूषित पानी भर जाने से राहगीरों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा दो दिन पहले अधीनस्थों को सफाई, पथ प्रकाश एवं मार्गों की मरम्मत करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद टटिया स्थान मार्ग पर जगह-जगह सड़क धंस गई है। सीवर के मेनहोल उफन रहे हैं, नालियाें की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। दूषित पानी मार्ग पर भर गया है। इसमें से होकर श्रद्धालु निकलने को मजबूर हैं। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि टटिया स्थान मार्ग की समस्या का जल्द निदान कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular