HomeBreaking Newsशहर की समस्याओं, गैस सिलेंडर की किल्लत, बेतहाशा स्कूली फीस, किसानों की...

शहर की समस्याओं, गैस सिलेंडर की किल्लत, बेतहाशा स्कूली फीस, किसानों की फर्द में त्रुटि आदि को लेकर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

बडौत।  शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामहरि पंवार के नेतृत्व मे आमजनता की विभिन्न समस्याओं की अनदेखी पर नाराजगी जताई तथा शहर व देहात के लोगों की विभिन्न तथा गंभीर समस्याओं के मद्देनजर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन तथा शीघ्र समाधान की मांग की।

इस अवसर पर बताया गया कि,शहर के मुख्य बाजारों में लम्बे समय से भारी भरकम जाम रहता है, जिसके कारण छात्र ,छात्राए व मरीज भी भीषण जाम मे फंसे रहते है। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के जरिये इस समस्या के समाधान हेतु स्थायी रूप से बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराये जावे की मांग की तथा ई रिक्शा के रूट निर्धारित कर आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

शहर कांग्रेस के ज्ञापन में गर्मी के मौसम को द्रष्टिगत रखते हुए खास जगहों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने, बढते मच्छरो के प्रकोप की रोकथाम हेतु शहर व देहात में दवाई का छिड़काव कराने, नगर से सटी नहर की दोनों तरफ की पटरियों का चौडीकरण कराने की भी मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि, किसान फर्द मे त्रुटियों को लेकर काफी परेशान हैं, उनका शीध्र निवारण हो। बच्चों व अभिभावकों की ओर से कहा गया कि, प्राईवेट स्कूलों में मनमाने ढंग से फीस व अभिभावकों पर पडने वाले अन्य चार्ज पर शिकंजा कसा जाए तथा उनके बोझ को भी न्यूनतम किया जाए। शादी विवाह में अभिभावकों को सिलेन्डर न मिलने से किल्लत का सामना करना पड़ रहा है ,समय रहते उनके लिए व्यवस्था करायी जाए।

इस अवसर पर रविन्द्र तोमर ,रामरंग पंवार ओमबीर दुहण, मदन सिंह  बिजेन्द्र शर्मा ,शोकेन्द्र तोमर ,याकूब अहमद,डा सुभाष शर्मा ,जावेद, नन्द किशोर शर्मा ,सोमपाल ,खुर्शीद आलम ,इरशाद ,दिलशाद ,मो प्रवेज  औकार दत्त आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular