बागपत। जनपद के थाना एएचटी की पुलिस टीम द्वारा भिक्षावृति रोकने, अल्प वयस्क बच्चों को नौकरी पर रखने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया तथा लोगों को जागरूक भी किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने बागपत क्षेत्र के गौरीपुर चौराहा एवं गुफा मंदिर परिसर में भिक्षावृत्ति तथा बालश्रम उन्मूलन सहित महिला जागरूकता अभियान चलाया तथा आसपास के होटलों व दुकानों पर पूछताछ व जानकारी ली गई।
अभियान के दौरान कहीं भी भिक्षावृत्ति व बालश्रम होते नहीं पाया गया। वहीं पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट, होटल संचालकों व दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि, किसी भी दशा में बालश्रम भिक्षावृत्ति आदि न होने दें।
पुलिस टीम ने अभियान के दौरान मिली महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1076, 1098, 1930, 1033 आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







