HomeBreaking News28.56 LPA तक प्लेसमेंट: आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 2026-28 एडमिशन ओपन, 31 जुलाई...

28.56 LPA तक प्लेसमेंट: आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 2026-28 एडमिशन ओपन, 31 जुलाई आखिरी तारीख

जयपुर। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक ईयर 2026-28 के लिए एडमिशन ओपन कर दिए हैं। यूनिवर्सिटी ने एमबीए प्रोग्राम्स—एमबीए (हॉस्पिटल एंड हेल्थ मैनेजमेंट), एमबीए (फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट), एमबीए (डेवलपमेंट मैनेजमेंट), एमबीए (हेल्थकेयर एनालिटिक्स) और मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ के लिए एडमिशन ओपन किए हैं। इन प्रोग्राम्स में आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है।

पब्लिक हेल्थ में ग्लोबल करियर बनाने के इच्छुक कैंडिडेट्स मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के लिए भी आवेदन कर सकते हैं, जो जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी, यूएसए द्वारा आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, इंडिया के सहयोग से ऑफर किया जाता है। दो साल के फुल टाइम प्रोग्राम्स का इंडस्ट्री-फोकस्ड करिकुलम मैनेजमेंट कॉम्पिटेंसीज को हेल्थकेयर सिस्टम्स मैनेजमेंट के साथ इंटीग्रेट करता है, जिससे स्टूडेंट्स पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम्स, पब्लिक हेल्थ फैसिलिटीज, कॉर्पोरेट और गवर्नमेंट हॉस्पिटल्स, तथा कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट्स को प्रभावी तरीके से मैनेज कर सकें।

एलिजिबल कैंडिडेट्स को आमंत्रित करते हुए आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी ने कहा, “40+ वर्षों की अपनी विरासत के साथ, आईआईएचएमआर आपके प्रोफेशनल जर्नी को आकार देने में एक महत्वपूर्ण स्टेपिंग स्टोन साबित होगा। हमारा विस्तृत एलुमनाई नेटवर्क, जो ग्लोबली फैला हुआ है, और हमारी मजबूत इंडस्ट्री रिलेशंस, एक ब्राइट फ्यूचर की गारंटी देते हैं। एकेडमिक एक्सीलेंस को अपने कोर वैल्यू के रूप में रखते हुए, हम ऐसा करिकुलम ऑफर करते हैं जो हेल्थकेयर सिस्टम्स में मौजूद गैप्स को ब्रिज करता है। मैं सभी इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स को हमारे साथ इस ट्रांसफॉर्मेटिव जर्नी की शुरुआत करने के लिए आमंत्रित करता हूं।”

इन प्रोग्राम्स में सीट्स की संख्या इस प्रकार है: एमबीए (हॉस्पिटल एंड हेल्थ मैनेजमेंट)- 250, एमबीए (फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट)- 150, एमबीए (डेवलपमेंट मैनेजमेंट)- 30, एमबीए (हेल्थकेयर एनालिटिक्स)- 60, मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ – 60, मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ, जेएचयू -30 सेशन 2023-25 के लिए ग्रेजुएट्स का हाइएस्ट प्लेसमेंट 28.56 लाख प्रति वर्ष रहा, जबकि एवरेज पैकेज 8 लाख प्रति वर्ष रहा।

किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएशन कर चुके कैंडिडेट्स, जिनके पास 50% या उससे अधिक मार्क्स (रिजर्व्ड कैटेगरी के लिए 45%)  इक्विवेलेंट सीजीपीए है, इन प्रोग्राम्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बैचलर्स के फाइनल ईयर में पढ़ रहे कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते वे सितंबर 2025 तक निर्धारित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पूरा करने का प्रूफ सबमिट करें।

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी 2026-28 बैच में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को 3.80 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप ऑफर कर रही है। यूनिवर्सिटी सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग (एससी/एसटी/ओबीसी-एनसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के स्टूडेंट्स को फुल ट्यूशन फीस स्कॉलरशिप भी प्रदान करती है। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी योग्य स्टूडेंट्स को कैट/जैट/सीमैट/एनमैट/मैट/एटीएमए स्कोर या ग्रेजुएशन प्रतिशत के आधार पर मेरिट स्कॉलरशिप भी देती है। अधिक जानकारी के लिए https://ujjwaltimesnews.in/ पर विजिट करें।

जयपुर-रिपोर्टर,(नरेंद्र आर्य) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular