HomeBreaking Newsव्यापारियों के मसीहा पं श्याम बिहारी मिश्रा की स्मृति में लगा निशुल्क...

व्यापारियों के मसीहा पं श्याम बिहारी मिश्रा की स्मृति में लगा निशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर

बागपत। व्यापारियों के मसीहा तथा चार बार सांसद व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष रहे स्व पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की पांचवीं पुण्यतिथि पर ,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बागपत की ओर से नेत्र चिकित्सा हेतु विशेष कैंप लगाया गया। लायंस नेत्र चिकित्सा केंद्र अग्रवाल मंडी टटीरी में लगाए गए कैंप में निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन की निशुल्क सुविधा के दौरान डॉ अमित उपाध्याय ने 84 नेत्र रोगियों की जांच की एवं 12 रोगियों को मोतियाबिंद के ऑप्रेशन हेतु चयनित किया गया।बताया कि सभी चयनित रोगियों को वाहन द्वारा लेंस नेत्र चिकित्सा केंद्र फ्रेंड्स कॉलोनी दिल्ली भेजा गया। शिविर में 32 रोगियों को निशुल्क चश्मे भी प्रदान किए गए ।

शिविर के मुख्य संयोजक जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि, पं श्याम बिहारी मिश्राजी ने व्यापारियों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया तथा भाजपा का सांसद होते हुए भी भाजपा सरकारी तंत्र से व्यापारी हितों के लिए कोई समझौता नहीं किया। उनकी याद हमेशा व्यापारियों के दिलो में रहेगी। संगठन के मेरठ मंडल मंत्री दीपक गोयल ने कहा कि, पं श्याम बिहारी मिश्रा ने व्यापारियों को उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया और सफल रहे ।

कैंप आयोजन में जिला महामंत्री हंसराज गुप्ता , पंकज गुप्ता बागपत नगर अध्यक्ष मनोज गोयल आशुतोष मित्तल अंकित जिंदल कुमारी सोनम चौहान आदि का सहयोग रहा।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular