HomeBreaking Newsभाजपा ने किया छपरौली विधानसभा का महिला सम्मेलन, राज्यमंत्री जसवंत सैनी रहे...

भाजपा ने किया छपरौली विधानसभा का महिला सम्मेलन, राज्यमंत्री जसवंत सैनी रहे मुख्य अतिथि

दोघट। स्थानीय श्री राम इंटर कॉलेज में भाजपा द्वारा छपरौली विधानसभा का महिला सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सम्मेलन में वक्ताओं ने ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ पर चर्चा की और महिलाओं के लिए 33℅ आरक्षण देने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में 33% आरक्षण देकर भाजपा ने मातृशक्ति का सम्मान बढ़ाया है। यह कानून आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, मातृत्व वंदना योजना जैसी योजनाओं से महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हुई हैं।नारी शक्ति वंदन अभियान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का माध्यम है।

 

विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि, भाजपा सरकार ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से गांव-गांव की बेटियों को पंचायत से लेकर संसद तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कार्यक्रम में आए हुए सभी का आभार जताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता टीकरी नगर पंचायत अध्यक्षा सरिता राठी ने की तथा संयोजिका विशाखा रहीं, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लता सिसौदिया ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कौशल त्यागी, संजीव राठी,अमित चौधरी, योगेश गुर्जर, मनजीत कौर, अंजू कश्यप, शिल्पी राणा, मिथलेश राजपूत, दीपा त्यागी, उपेन्द्र राठी, सचिन पंवार, आशीष चौधरी, विनोद देशवाल, सुन्दर धामा, ज्योति, राजीव तोमर, चांदनी दीक्षित, रेखा, मीनाक्षी सिसोदिया, रविन्द्र आर्य, राजगोपाल कश्यप, मनोज कश्यप आदि मौजूद रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular