HomeBreaking Newsजाति नहीं फसल के नुकसान के आधार पर दिया जा रहा मुआवजा-...

जाति नहीं फसल के नुकसान के आधार पर दिया जा रहा मुआवजा- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री

मथुरा। मुआवजे का आधार जाति नहीं बल्कि फसल का नुकसान है। बतहसील सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कई गांवों से आए किसानों को राहत राशि के चेक बांटे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिले को प्रदेश में सबसे ज्यादा राहत राशि आवंटित की गई है। उन्होंने बताया कि यह मुआवजे की पहली किस्त है, जो सीधे किसानों के खातों में भेजी जा रही है। आने वाले समय में अन्य किस्तों का भुगतान भी किया जाएगा ताकि किसान अपनी दैनिक जरूरतों को बिना किसी आर्थिक तंगी के पूरा कर सकें।  छाता में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग झूठी राजनीति और भ्रांतियां फैलाने का काम कर रहे हैं।

वह यह अफवाह फैला रहे हैं कि बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा केवल जाट समुदाय को मिल रहा है जबकि सत्य यह है कि सरकार के लिए सभी किसान बराबर हैं। चौधरी लक्ष्मी नारायण ने सर्वे के लिए छाता तहसील प्रशासन की पीठ थपथपाई। चेतावनी दी कि यदि कोई लेखपाल या बिजोलिया किसान से सुविधा शुल्क की मांग करता है, तो उसकी शिकायत उपजिलाधिकारी या उसे करें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, एसडीएम छाता वैभव गुप्ता, तहसीलदार सचिन पवार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular