HomeBreaking Newsकांग्रेसी बोले, मोटर बोट हादसे का जिम्मेदार नगर निगम

कांग्रेसी बोले, मोटर बोट हादसे का जिम्मेदार नगर निगम

मथुरा। नगर निगम के अधिकारियों व महापौर की लापरवाही से कई जानें चली गईं। महापौर को इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेसियों ने उस समय पर प्रदर्शन किया, जब निगम की बोर्ड बैठक चल रही थी। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि वृंदावन में मोटर बोट हादसे में 15 दर्शनार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक का अभी तक पता नहीं चला है। इस घटना का जिम्मेदार नगर निगम है।

अधिकारी नावों के संचालन में अंकुश लगाने में विफल रहे। नाटकों का पंजीकरण तक नहीं कराया गया। यमुना की बदहाली पर भाजपा सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने मोटर बोट हादसे की जांच कराने के साथ जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग की है। मोटर बोट हादसे पर कांग्रेसियों ने भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मिकी, वैद्य मनोज गौड़, आदित्य तिवारी, ललिता देवी, गीता दिवाकर, रूपा, अप्रतिम सक्सेना, जिलानी कादरी, शैलेंद्र चौधरी और अश्विनी शुक्ला आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular