HomeBreaking Newsअदनान 97 प्रतिशत के साथ टॉपर: शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट

अदनान 97 प्रतिशत के साथ टॉपर: शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट

सुल्तानपुर। परीक्षा में शामिल सभी 180 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर स्कूल परिवार का मान बढ़ाया।विद्यालय के छात्र अदनान ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और टॉपर बने। वहीं 20 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया। इसके अलावा 43 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक तथा 36 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय के गौरव को और बढ़ाया।प्रमुख सफल विद्यार्थियों में श्रेया (96.4) प्रतिशत, अनन्या शाश्वत (94) प्रतिशत, देवेश (92.4)प्रतिशत, आराध्या मिश्रा (92.2) प्रतिशत, गरिमा (92)प्रतिशत, रितिका (91.4) प्रतिशत, शरद (91.2) प्रतिशत, प्रांजल (90.4) प्रतिशत व अरीशा (90.2) प्रतिशत शामिल रहे। जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहे शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल ने एक बार फिर शानदार परीक्षा परिणाम देकर उत्कृष्टता का परचम लहराया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.अजय कुमार तिवारी ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत,शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular