HomeBreaking Newsफुटओवर ब्रिज बना पर जाम से राहत नहीं- वृंदावन

फुटओवर ब्रिज बना पर जाम से राहत नहीं- वृंदावन

वृंदावन। मंदिर के सामने फुटओवर ब्रिज तो बना दिया गया लेकिन सड़क के बीच में बने डिवाइडर में बने कई कट बंद नहीं किए गए है। इसके चलते श्रद्धालु फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने के बजाय सीधे सड़क पार कर रहे हैं। इससे वाहनों की रफ्तार थम जाती है और लंबा जाम लग जाता है। सुबह और शाम के समय हालात बिगड़े रहते हैं। वाहनों की लंबी कतारें लगने से स्थानीय लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाकर व्यवस्था को सुचारू किया जा सकता है।

वृंदावन में श्रद्धालुओं की सुविधा और सड़क को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रेम मंदिर के सामने बनाए गए फुटओवर ब्रिज से भी राहत नहीं मिल पा रही है। यहां अब भी हर वक्त जाम लगा रहता है। सुबह और शाम तो वाहनों को निकलना मुश्किल भरा हो जाता है। वाहनों की टक्कर से से श्रद्धालुओं में विवाद की स्थिति हो जाती हैं। बैठने और सोने के काम आ रहा पुल फुटओवर ब्रिज लोगों के बैठने के काम आ रहा है। सुबह शाम यहां लोग सीढ़ियों पर बैठे नजर आते हैं तो ऊपर लोग सो जाते हैं।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular