HomeBreaking Newsछटीकरा पर टेम्पो चालक ने महिला पुलिसकर्मी और टीएसआई से की अभद्रता

छटीकरा पर टेम्पो चालक ने महिला पुलिसकर्मी और टीएसआई से की अभद्रता

मथुरा। ड्यूटी पर तैनात महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जब उसे टेंपो आगे बढ़ाने को कहा तो चालक आगबबूला हो गया और महिला पुलिसकर्मी से बदतमीजी करने लगा। हंगामा बढ़ता देख ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर दया शंकर यादव मौके पर पहुंचे और चालक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उनसे भी उलझ गया। सूचना मिलने पर जैंत थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस को देख चालक का पारा और चढ़ गया। पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए पूरे थाने को सस्पेंड कराने की धमकी दे डाली।  थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत छटीकरा पर एक दबंग टेंपो चालक ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी और टीएसआई के साथ अभद्रता कर दी।

इतना ही नहीं, चालक ने मौके पर पहुंची जैंत थाना पुलिस को भी सस्पेंड कराने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि मिली सोमवार को छटीकरा चौराहे पर एक टेंपो चालक बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारियां भर रहा था, जिससे जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद पुलिस आरोपी चालक को गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। इस मामले में महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular