HomeBreaking Newsनिरपुडा प्रधान के पुत्र को एवार्ड हुई पीएचडी की उपाधि, गाँव में...

निरपुडा प्रधान के पुत्र को एवार्ड हुई पीएचडी की उपाधि, गाँव में जश्न का माहौल, दी जा रही हैं बधाइयाँ

दोघट। क्षेत्र निरपुड़ा ग्राम प्रधान सूबेदार प्रताप सिंह के पुत्र विजय राणा को दिल्ली में डाक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान हेल्थकेयर क्षेत्र में उनके योगदान के लिए लेजेंड्री पीस अवार्ड काउंसिल द्वारा प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में ग्रामीणों में जश्न का माहौल है तथा ग्राम प्रधान को बधाइयों का तांता लगा है।

दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित विशेष कार्यक्रम में विजय राणा को पीएचडी की उपाधि दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल, इलाहाबाद हाई कोर्ट के सीनियर एड विजय गौतम, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की एड अनुजा वाजपेयी व सीबीएसई बोर्ड के रीजनल ऑफिसर एवं जॉइंट सेक्रेटरी लखन लाल मीना सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें पीएचडी की उपाधि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

दूसरी ओर विजय राणा को पीएचडी की उपाधि मिलने पर निरपुड़ा गांव में जश्न का माहौल है, लोग ग्राम प्रधान को बधाइयाँ दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रधान सूबेदार प्रताप सिंह, मेघराज सिंह, विक्रम सिंह, पं सतीश शर्मा, अनिल, आशीष अंबेडकर,भीम सिंह, ओमप्रकाश, विजेंद्र राणा, ब्रजपाल आर्य, इकबाल सिंह , नरेन्द्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular