बागपत। परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर और चोर आ गये अंदर, जहां उन्होंने एक लाख रुपये की नकदी सहित कीमती गहनों पर हाथ साफ कर लिया। सिसाना गांव में चोरी घटना से पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया था, इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मंजू पत्नी दीपक द्वारा की गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।मंजू ने शिकायत में पडौस के ही एक युवक तथा दो अज्ञात युवकों को घटना में आरोपित किया है।
बताया कि, चोरी की घटना छत के रास्ते से घर में घुस कर की गई। इससे पूर्व उनके पति के पास एक मोबाइल काल आई थी, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों की लोकेशन पता की गई थी। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर चोरी का खुलासा करने में जुट गई है।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







