HomeCrimeअंधेरा बढ़ा रहा हौसले: मीरजापुर में चोरों-नशेड़ियों का आतंक

अंधेरा बढ़ा रहा हौसले: मीरजापुर में चोरों-नशेड़ियों का आतंक

मीरजापुर। सांझ ढलते ही नशे का बाजार गर्म हो जाता है और नशेड़ी बेखौफ घूमने लगते हैं। कल शनिवार रात करीब 10 बजे एक चोर बाइक चुराने की कोशिश करते कैमरे में कैद हुआ, जिसे स्थानीय व्यक्ति के आने पर भागना पड़ा। नशेड़ी महिलाओं-बच्चों से अश्लीलता करते हैं, सोलर लाइटें चुराते हैं और ताले तोड़कर घरों में घुसते हैं। कॉलोनी में नगर पालिका द्वारा कोई स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। थाना कोतवाली कटरा अंतर्गत दयावंत पुरम कॉलोनी में चोरों व नशेड़ियों का खुला आतंक है। कुछ लाइटें स्थानीय लोगों ने खुद लगाई हैं, जो पर्याप्त नहीं हैं।आवासीय कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव व अन्य सदस्यों ने नगर पालिका से पर्याप्त स्ट्रीट लाइट तथा पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular