बडौत। नगर की शिवलोक पुरी निवासियों ने जलभराव, कच्चे रास्ते आदि की समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका अध्यक्षा के प्रतिनिधि से मुलाकात की और ज्ञापन दिया। नगर के आस्था हॉस्पिटल के निकट शिवलोक पुरी कॉलोनी के रहने वाले सैकड़ों कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका की चेयरपर्सन बबीता तोमर के पति व प्रतिनिधि अश्विन तोमर से मिलकर बताया कि, कॉलोनी में सभी रास्ते कच्चे हैं और वर्षा के दिनों में तो पानी भर जाने से आना व जाना भी मुश्किल हो जाता है।
बताया कि,इस दौरान स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में बहुत ही परेशानी होती है व संक्रमण फैलने का भी खतरा बढ जाता है।इस दौरान चैयरमैन प्रतिनिधि अश्विनी तोमर ने आश्वस्त किया कि,जल्द ही सभी समस्या का समाधान कराया जाएगा। वार्ता के दौरान मा सोमपाल सिंह, सुनील शर्मा, मा परविदंर, मा अनिल, सूबेदार सदल्लापुर, रीना तोमर, सरबती महेन्दरी, मनोज कुमार, काला, मा मदन, कौशल्या, रेखा, बबली , हरपाल सिंह आदि शामिल रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







