बडौत। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा 19 अप्रैल को जिले के अमीनगर सराय कस्बे में भगवान् परशुराम के प्राकट्योयत्सव पर निकाली जाएगी शोभायात्रा। उक्त कार्यक्रम तथा सामाजिक सुधार, सेवा, एकता एवं संगठन स्वाभिमान का मंथन करने के लिए नगर के चौधरान स्थित शिवपुरी मौहल्ले में बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई ।
ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बैठक में बताया कि, समाज के उत्थान को ध्यान में रखकर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है ,जिसमें सभी ब्राह्मण, बुद्धिजीवी एवं आसपास के क्षेत्रों के समाजसेवी व राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी व सदस्य आदि भी प्रतिभाग करेंगे। बताया कि, उक्त शोभायात्रा बहुत ही भव्य एवं एकता की मिसाल समाज में पैदा करेगी इसके लिए सम्मेलन में सभी ब्राह्मण समाज के लोगों की उपस्थित रहने की अपील भी की गई ।
बैठक में मुख्य रूप से महासभा के उत्तर प्रदेश सचिव लोकेश वत्स ने कहा ,भगवान परशुराम के आदर्शो को अपनाकर ही कर्तव्य की पहचान अपनी निष्ठा, बल एवं एकता का नारा दिया जा सकता है। भगवान परशुराम ने इस संसार व समाज को मातपिता के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होने की पहचान दी है। कहा कि, भगवान परशुराम हर प्राणी के कंठ पर निवास करते हैं व उनके आदर्शों पर चलकर ही इस समाज को एक पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा 19 अप्रैल से भगवान परशुराम का प्राकट्योयत्सव का शुभारंभ है, जो आने वाले दिनों में बागपत सहित अन्य जिलों, मंडलों तथा प्रदेश में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे एकता तथा भाईचारा स्थापित हो सके।
बैठक में उपस्थित संरक्षक घनश्याम शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष व सभासद पं रमेश शर्मा ने भी अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मणों से पहुंचने की अपील की।उन्होंने बताया कि, ठाकुरद्वारा भगवान परशुराम चौक बड़ौत पर अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बड़ौत ने यहां पर भगवान परशुराम की मूर्ति लगाने का बोर्ड में प्रस्ताव पास किया हुआ है तथा कुछ ही दिनों में अध्यक्ष जी यहां पर भव्यता के साथ मूर्ति की जल्द स्थापना करेंगे।
बैठक में उपस्थित जिला संगठन प्रभारी दीपक शर्मा ,जिला सचिव राजेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री अमित शर्मा, डा रामकुमार शर्मा, डा सत्य प्रकाश शर्मा, ब्रजेश शर्मा, देविंद्र शर्मा, शुभ वत्स, रमन शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
*शोभायात्रा के संयोजक बने महासभा के अमींनगर सराय के अध्यक्ष*
इस मौके पर बताया गया कि, अमींनगर में भगवान् परशुराम शोभा यात्रा के संयोजक महासभा के वहां के नगर अध्यक्ष मंगल सेन शर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में सुशील शर्मा जिला उपाध्यक्ष, देवेंद्र शर्मा सुन्हेडा, मा रवि दत्त शर्मा बागपत, सोनू पंडित बिजरौल आदि लोग भी उपस्थित रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







