HomeBreaking Newsएमपी पुलिस में आरक्षी अश्विनी राणा की दुर्घटना में मौत, राजकीय सम्मान...

एमपी पुलिस में आरक्षी अश्विनी राणा की दुर्घटना में मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार111

बागपत। जनपद के डौला गांव के रहने वाले तथा मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर तैनात अश्विनी राणा की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

बता दें कि, 27 वर्षीय अश्विनी राणा पुत्र सुरेंद्र राणा वर्ष 8 वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती भिंड जनपद के फूप थाने में थी।उनके साथ यह दुर्घटना 5 अप्रैल को उस समय हुई , जब निंबुआ पुलिस चौकी क्षेत्र में चंबल नदी के पुल के पास वाहनों का लंबा जाम लगा था। उसने जाम खुलवाया और फिर अपनी बाइक से थाने लौटते समय एक अज्ञात डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

गंभीर रूप से घायल अश्विनी को ग्वालियर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। बताया गया कि,अश्विनी अविवाहित थे तथा उनके बड़े भाई गौरव सीआरपीएफ में तैनात हैं, जबकि उनके पिता सुरेंद्र किसान हैं। आरक्षी अश्विनी की असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार के समय गार्ड आफ आनर के साथ किया गया।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular