बागपत। भाजपा के 47 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस के अवसर पर, पं दीनदयाल उपाध्याय गांव चलो व वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत नगर के वार्ड नम्बर 14 के सभासद सहदेव कश्यप के निवास पर कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान ने पार्टी के विकास कार्यों एवं विचारधारा के बारे में विस्तार से बताया।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौहान ने कहा कि , पार्टी पं दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है तथा कहा,भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है और सभी वर्गों के बारे में सोचती है।
कार्यक्रम में बागपत नगर मंडल अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, नगर महामंत्री अक्षय तोमर, मंडल मंत्री जयदीप, धन्नो कश्यप, श्रीपाल, विजेंद्र, ललित, राकेश त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







