HomeBreaking Newsभाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नरेश टिकैत की दरियादिली, राष्ट्रीय प्रवक्ता पर...

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नरेश टिकैत की दरियादिली, राष्ट्रीय प्रवक्ता पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को थाने आकर छुडवाया

बडौत। जनपद के थाना रमाला पुलिस ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बासौली गाँव के एक युवक को पुलिस ने शिकायत मिलने पर हिरासत में ले तो लिया , लेकिन भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नरेश टिकैत की दरियादिली तथा युवक द्वारा माफी मांगे जाने के बाद उसे थाने से ही छुडवा दिया गया।

इस अभद्र टिप्पणी के मामले को लेकर स्थानीय व जनपद के भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश था तथा फेसबुक पर लाइव आकर अभद्र टिप्पणी पर शीघ्र और कठोर कार्रवाई के लिए रमाला थाने पर आकर हंगामा भी किया था, जिसपर पुलिस उसे उठा लाई थी।

उक्त घटनाक्रम की जैसे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नरेश टिकैत को यह जानकारी हुई तो वे स्वयं वहां पहुंच गए।इस दौरान बासौली के उक्त युवक ने चौ टिकैत से माफी मांगी ,तो उसको थाने से छुड़वा दिया गया। साथ ही भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की चेतावनी दी।

इससे पहले युवक ने वहां मौजूद भाकियू के सभी कार्यकर्ताओं से भी माफी मांगी तथा भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी भाषा का प्रयोग न करने की बात भी कही। वहीं भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें माफ करते हुए कहा कि, इस तरह की टिप्पणी किसी भी व्यक्ति के लिए नहीं करनी चाहिए। उन्होंने फिर कहा कि, हम कोई कार्रवाई नहीं चाहते व कार्यकर्ताओं से भी युवक को माफ करने की बात कही।जिसपर कार्यकर्ताओं ने भी अपनी स्वीकृति दी। इसके बाद युवक को थाने से छोड़ दिया गया।

इस मौके पर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, चौ यशबीर,प्रदीप धामा, इंद्रपाल, बीरेंद्र, सहेंद्र, सुनील,हरेंद्र दांगी, धीरज राठी, अक्षय तोमर जयकिशन आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular