बागपत। तहसील क्षेत्र के सिसाना गांव के आधा दर्जन से अधिक किसानों की गेहूं की तैयार फसल को बिजली की चिंगारी ने स्वाहा कर दिया। इस दौरान करीब 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव में , गेहूं की तैयार फसल के पास रखे विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। इस दौरान पता चलते ही किसानों ने वह गाँव के लोगों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया तथा दमकल विभाग को भी सूचना दी। इस सबके बावजूद लगभग 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि,इस अग्निकांड में जीतराम, संजय, बालेश्वर, अनुज, संजय, सुनील, गोलू, जयपाल आदि आठ किसानों की लाखों रुपये की फसल स्वाहा हो गई। वहीं किसानों ने बताया कि, कुछ ही देर में लाखों रुपये की फसल जल गई।
ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी रोष व्यक्त करते हुए कहा कि, अचानक विद्युत लाइन से गिरी चिंगारी के कारण आग लगी। मौके पर विभागीय अधिकारी भी पहुंचे तथा पूरे मामले की जांच करते हुए किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं किसानों ने भी सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है , ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







