HomeOtherएक वर्ष पूर्व सेवानिवृत्ति ,पर अभी तक न पेंशन और न जीपीएफ,...

एक वर्ष पूर्व सेवानिवृत्ति ,पर अभी तक न पेंशन और न जीपीएफ, शिक्षक नेता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

बागपत। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जरूरी पत्रावलियों का निस्तारण जितनी धीमी गति से हो रहा है, उतना शायद ही किसी दूसरे महकमे में हो। यहां लगभग एक वर्ष पहले रिटायर हुए दो शिक्षणेतर कर्मियों की पैंशन पत्रावली स्वीकृति के लिए जमा हैं, लेकिन अभी तक निस्तारण का इंतजार कर रही हैं। अब इनके लिए शिक्षक नेता जितेंद्र तोमर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अर्जी लगाई है तथा शीघ्र ही पैंशन दिलाने की मांग की है।

31 मई 2025 को सेवानिवृत होने के एक साल बाद भी लिपिक व शिक्षणेतर कर्मचारी की पेंशन सहित जीपीएफ पत्रावली का डीआईओएस राघवेंद्र सिंह द्वारा निस्तारण न होने से नाराज शिक्षक नेता जितेन्द्र तोमर ने इन प्रकरणों की शिकायत सीएम पोर्टल पर शिकायत संख्या 40013926008464 के द्वारा  सीएम योगी से की है। बताया कि, 31 मई 2025 को शिक्षणेतर कर्मी ओमबीर बालियान तथा 30 जून 20 25 को लिपिक  सुधा, वीर स्मारक इंटर कालेज बडौत से सेवानिवृत हुए थे, जिनकी पेंशन व जीपीएफ पत्रावलियो का निस्तारण जिलाविधालय निरीक्षक बागपत द्वारा आज तक भी नहीं किया गया है, जिससे दोनो के परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे है।

शिक्षक नेता ने बताया कि, इतना तो तब है ,जब श्रीमती सुधा विधवा हैं तथा पेंशन न मिलने के तनाव के चलते शिक्षणेतर कर्मचारी ओमबीर बालियान को हार्ट प्रोब्लम है तथा दिल्ली के पंत हास्पिटल में एडमिट हैं। पत्र में कहा गया कि, अगर इस तनाव में ओमबीर के साथ अनहोनी हो गई ,तो इसके जिम्मेदार डीआईओएस होंगे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular