HomeOtherअधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में किया रक्तदान, रक्त दान से नहीं होता...

अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में किया रक्तदान, रक्त दान से नहीं होता शरीर कमजोर: डॉ विक्रांत तोमर

बागपत। जिले के न्यायालय परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन करते हुए अधिवक्ताओं ने बढ चढ कर रक्तदान किया तथा लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया। शिविर में लगभग 100 वकीलों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।

शिविर का शुभारंभ जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तोमर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ विक्रांत मलिक ने कहा कि, रक्तदान करने से शरीर कमजोर नहींं होता बल्कि रक्त की जांच होने से रोगों से बचाव व रक्त बनने की प्रक्रिया में गति आने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और इससे सेवा व पुण्य भी मिलता है तथा जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।

कार्यक्रम में पूर्व बार अध्यक्ष एड रामकुमार तोमर, एड जयवीर सिंह तोमर, एड देविंदर आर्य, एड आरिफ बेग, एड रामपाल,एड संजय कुमार, जसपाल राणा, एड विजयश्री , हर बीर सिंह आदि वकील मौजूद रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular