HomeOtherजनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी की सख्ती, प्रशिक्षण में लापरवाही नहीं होगी...

जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी की सख्ती, प्रशिक्षण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बागपत, 09 अप्रैल 2026 (यूटीएन)।  जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के सफल संचालन एवं कार्यान्वयन को लेकर जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने जनपद के 12 चार्ज, 3 तहसीलों एवं 9 नगर निकायों के प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित करते हुए कहा कि, प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से लिया जाए, क्योंकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता ही फील्ड में कार्य की सटीकता तय करेगी।

प्रशिक्षण कार्यशाला के लिए कुल 48 फील्ड ट्रेनर्स एवं 2 मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रियाओं,महत्वपूर्ण बिंदुओं व सूक्ष्म पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि जनगणना सामाजिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक योजनाओं के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

जनगणना नोडल अधिकारी सांख्यिकी अन्वेषण ग्रेड-2 शिप्रा गुप्ता ने जानकारी दी कि, 7 मई से 21 मई तक स्वयं गणना तथा 22 मई से 20 जून तक हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) संचालित किया जाएगा।अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय ने निर्देश दिए कि, जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता एवं सटीकता के साथ संपन्न किया जाए। उन्होंने मकान गणना एवं परिवार विवरण दर्ज करते समय आवश्यक बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि, इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने निर्देशित किया कि जनगणना कार्य में ऐसे कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए ,जिन्हें तकनीकी ज्ञान एवं कार्य की समझ हो, ताकि कार्य प्रभावी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके। साथ ही समस्त तहसीलदारों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय, डिप्टी डायरेक्टर अभिमन्यु सिंह, एसडीएम बागपत अमरचंद वर्मा, एसडीएम खेकड़ा मनीष यादव, बड़ौत तहसीलदार श्वेता सिंह,खेकड़ा तहसीलदार , अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular