HomeOtherअज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं...

अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया अंतिम संस्कार

बागपत। नगर के खत्ता रोड स्थित बिजली घर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि, तेज रफ्तार वाहन ने गोवंश को टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत हिन्दू संगठनों सहित पुलिस को भी सूचना दी।

सूचना पर आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मृत गोवंश को सड़क से हटवाया ताकि यातायात बाधित न हो। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान के साथ गोवंश को पास  ही एक स्थान पर दफना दियाया।

उन्होंने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की तथा खत्ता रोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और नियमित चेकिंग करने की अपील की, जिससे दोबारा ऐसी घटनाएं न हो सकें।इस बीच पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुट गई है।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular