HomeOtherबडौत मेडिसिटी हॉस्पिटल में कैंसर व नेत्र रोग निदान हेतु बहुप्रतीक्षित ओपीडी...

बडौत मेडिसिटी हॉस्पिटल में कैंसर व नेत्र रोग निदान हेतु बहुप्रतीक्षित ओपीडी शुरू

बड़ौत। नगर के बडौत मेडिसिटी हॉस्पिटल में प्रसिद्ध सर्जन डा मनीष तोमर के पुत्र डॉ तरुण तोमर की बहुप्रतीक्षित कैंसर रोग निदान एवं पुत्रवधु डॉ शश्या तोमर की नेत्र रोग निदान की ओपीडी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने फीता काटकर ओपीडी विधिवत् शुरू कराई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व स्थानीय सांसद रहे डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि, क्षेत्र में कैंसर रोग लगातार खानपान या अन्य प्रदूषण से बढ़ रहा है। यहां कोई ऐसी सुविधा भी नहीं थी कि ,जिससे लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जा सके। इसके लिए बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल में डॉ मनीष तोमर द्वारा डा तरुण तोमर के लिए कैंसर डिपार्टमेंट  की शुरुआत की गई ओपीडी सराहनीय कदम है।

पूर्व मंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि, व्यक्ति का खान-पान बिगड़ गया है ,साथ ही प्रदूषण भी इतना बढ़ गया है कि, लोग इस पर ध्यान नहीं देते। कैंसर जैसी बीमारी शरीर में घर कर रही है। प्रदूषण फैल रहा है। जल प्रदूषण धरती में समा रहा है। उन्होंने इस मौके पर लोगों से अपील की कि, वह शुद्ध खान-पान व शुद्ध आचार व विचार के साथ जीएं।

इस अवसर पर पूर्व सांसद ने बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल में डॉ मनीष तोमर के पुत्र कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ तरुण तोमर एवं पुत्रवधु नेत्र रोग विशेषज्ञा डॉ शश्या तोमर की ओपीडी का फीता काटकर शुभारंभ किया।

इससे पूर्व यज्ञ का आयोजन किया गया था। इस मौके पर अध्यक्षता आर्य विद्वान प्रो सुरेंद्र पाल सिंह ने तथा संचालन रवि शास्त्री ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद पत्नी अलका तोमर, डॉ मनीष तोमर,डॉ गीतांजलि तोमर,डॉ तरुण तोमर,  डा शश्या तोमर, प्रबंधक डा आशीष चौधरी, रामपाल सिंह,  प्रधानाचार्य जेपी सिंह, महेंद्र सिंह लांबा,अनु चौधरी, राष्ट्रवर्धन मुनि, कपिल आर्य, सविता आर्या, पिंकी आर्या आदि गणमान्य मौजूद रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular