बागपत। नगर की स्यादवाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर एजुकेशन & रिसर्च संस्थान में विश्व स्वास्थ्य दिवस एवं ईंधन बचाने के उपलक्ष्य में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को भारतीय रेडक्रॉस के बागपत जिला सचिव तथा प्रमुख समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता, डॉ अंजना एवं संस्था के सचिव शिखर चंद्र जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर खंड विकास कार्यालय, बागपत से रवाना किया गया। रैली शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए राष्ट्रीय वंदना चौक पर शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ दिनेश कुमार, प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा, स्टाफ ऑफिसर प्रवीण मलिक,संस्था के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से स्वस्थ जीवन: खुशहाल जीवन तथा ईंधन बचाओ:पर्यावरण बचाओ, जैसे नारे लगाकर आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का सन्देश दिया।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







