बडौत। सोमवार रात दिल्ली से शामली जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर सहारनपुर निवासी 61 वर्षीय आरपीएफ से रिटायर ब्रजलाल की दर्दनाक मौत हो गई। बडौत रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए उतरे बृजलाल के साथ यह हादसा चढने के दौरान पैर फिसलने से हुआ।हादसे के दौरान उन्हें थोड़ा सा भी संभलने का मौका नहीं मिला, जिससे उनके दोनों हाथ कटकर धड़ से अलग हो गए और मौके पर ही मौत हो गई।
ब्रजलाल मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले थे। वे बरेली में आरपीएफ में तैनात रहे थे। करीब छह महीने पहले ही वे सेवानिवृत्त हुए थे और परिवार के साथ सहारनपुर की रेलवे कालोनी की गली नंबर 2 में रहते थे।वे किसी काम से दिल्ली गये थे। सूचना पर जीआरपी के एसआई प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीम के साथ ट्रेन के नीचे से फंसे शव को बाहर निकलवाया और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि, ट्रेन नंबर 54057 जो रात 9 बजे दिल्ली से शामली के लिए चलती है, उसी ट्रेन की चपेट में आने से बड़ौत रेलवे स्टेशन पर यह हादसा हुआ और मौके पर ही मौत हो गई।
छह महीने पहले ही आरपीएफ से हुए थे सेवानिवृत्त
सहारनपुर की रेलवे कालोनी की ओजपुरा गली नंबर 2 के निवासी व बरेली में आरपीएफ में तैनात रहे बृजलाल की करीब 6 महीने पहले ही सेवानिवृत्ति हुई थी तथा अब परिवार के साथ रह रहे थे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







