HomeOtherचलती ट्रेन से उतरते समय गिरी महिला, उपचार के दौरान मौत

चलती ट्रेन से उतरते समय गिरी महिला, उपचार के दौरान मौत

मथुरा। शिरडी से सांई बाबा के दर्शन कर परिवार के साथ लौट रही महिला ट्रेन से उतरते समय गिरने से घायल हो गई। मां को बचाने के ट्रेन से उतरा बेटा भी घायल हो गया। जीआरपी ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मामला रविवार सुबह लगभग 4.45 का है। ट्रेन संख्या 22455 कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर पहुंचने के दौरान हादसा हुआ। हादसे में फर्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के पुराना कोठा परचा निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता की पत्नी प्रीति (58) जनरल कोच से उतरने का प्रयास कर रही थीं तभी संतुलन बिगड़ने से गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में वह घायल हो गईं।

आरपीएफ और जीआरपी की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के समय प्रीति के पुत्र मयंक (27) और देवेश (25) भी मौजूद थे। जीआरपी के मुताबिक घायल मयंक उप्र पुलिस में कांस्टेबल हैं और बांदा में तैनात हैं।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular