HomeOtherकाम खत्म कर घर लौट रहा था इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक: करंट लगने से...

काम खत्म कर घर लौट रहा था इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक: करंट लगने से युवक की मौत

मथुरा। आंधी और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर गिरे हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना सुरीर कोतवाली क्षेत्र के परसोती गढ़ी गांव के पास की है। मृतक की पहचान कस्बा सुरीर के रहने वाले पंकज (पुत्र सुनहरी लाल) के रूप में हुई है। वह पेशे से इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक था। बताया जा रहा है कि पंकज टेंटी गांव से काम खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में 11000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन का खंभा आंधी-बारिश में टूटकर सड़क पर गिर गया था।

तार भी सड़क पर फैले हुए थे। जैसे ही पंकज वहां पहुंचा, वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular