HomeOtherछाए रहेंगे बादल, बारिश हो सकती है: देर रात तक रुक-रुककर होती...

छाए रहेंगे बादल, बारिश हो सकती है: देर रात तक रुक-रुककर होती रही बूंदाबांदी, ओले गिरने से फसलें बर्बाद

मथुरा। देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। शनिवार सुबह का मौसम सुहावना बना हुआ है। आज दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है। दिन में बारिश हो सकती है। सुबह का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस है, जिससे अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस बदलाव से जहां आम लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के लिए यह आफत बनकर आया। कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में खड़ी और कटाई के लिए तैयार फसलें बुरी तरह प्रभावित हो गईं। इस समय गेहूं की मड़ाई और आलू की खुदाई का काम चल रहा था, लेकिन अचानक आई बारिश और ओलावृष्टि ने इन कार्यों को बाधित कर दिया।

खेतों में पड़ी फसलें भीग गईं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। किसान जगदीश ने बताया कि ओलावृष्टि और बारिश से उनकी गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। उनका कहना है कि इस नुकसान के चलते अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फसलों के नुकसान का आकलन किया जाए और उन्हें उचित मुआवजा व राहत दी जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular