मथुरा। एसएसपी श्लोक कुमार ने एक ही स्थान पर लंबे समय से जमे पुलिस उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है। 29 उपनिरीक्षकों में कई पीआरवी पर ही ड्यूटी कर रहे थे तो कई थानों में जमे हुए थे। एसआई सतेंद्र कुमार को जमुनापार की लक्ष्मीनगर चौकी से शेरगढ़ थाना, एसआई मिथलेश उपाध्याय को कस्बा बलदेव चौकी से लक्ष्मीनगर चौकी प्रभारी, विपिन कुमार को शाहपुर चौकी, कोसी से बलदेव कस्बा चौकी भेजा गया है।
वहीं विनीत नेहरा को फरह से शाहपुर चौकी प्रभारी, हिमांशी को छाता थाने से पुलिस लाइन, दीपक नागर को लाइन से रिफाइनरी थाना, सुरेशचंद्र को रिफाइनरी से गोवर्धन और पीआरवी में तैनात दरोगाओं को विभिन्न थानों में तैनाती दी गई है।







